ग्राम पंचायत करन्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत करन्द में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया कमलेश कुमार चौहान एवं ग्राम प्रधान बिजय बहादुर यादव सहित लोगों द्वारा स्वागत किया गया।इसी दौरान प्रधानमंत्री के भाषण को लोगों ने सुना। श्री चौहान ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गई। इसके अलावा किसान सम्मान निधि व विधवा पेंशन और समूह वालों को प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार मिश्र द्वारा किया गया।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला, एडीओ पंचायत जानकी राम, रंजित कुमार, संजीव सिंह, सौम्या सिंह,अकिब जमाल, रंजीत कुमार, अनिल कुमार दुबे, प्रदीप बाजपेई, सुशील रावत। इसके अलावा ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा में भाजपा नेता राजकुमार सोनी ग्राम प्रधान कमला देवी,प्रतिनिधि मित्तल कुमार, ग्राम पंचायत सादामऊ में ग्राम प्रधान सुनील कुमार सहित लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ।

Don`t copy text!