कल आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी, 8 दिसम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान दिनांक-09.12.2023 (दिन शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री रवीन्द्र नाथ दूबे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से सिविल कोर्ट परिसर में किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती नाजनीन बानो द्वारा बताया गया कि आपराधिक शमनीय वाद (सुलह योग्य वाद), धारा 138-पराक्रम्य लिखित अधिनियम (चेक से संबंधित वाद), बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना के मुआवजे के संबंध में वाद, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली एवं जल बिल से संबंधित वाद, वेतन सम्बन्धित वाद, सेवानिवृत्त से सम्बन्धित वाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), अन्य वाद को प्रमुखता प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के ऐसे समस्त मामलों/वादों को, जिन्हें सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है, उन्हें अधिकतम संख्या में निस्तारित कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लम्बित मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, व्यवहारिक वाद, मोटर वाहन अधिनियम, भरण पोषण के वाद, प्रीलिटिगेशन स्तर वैवाहिक या पारिवारिक विवाद, आबीट्रेशन वाद से संबंधित मामले, फौजदारी वाद, जिला कारागार में निरूद्ध इच्छुक बंदियों के छोटे-छोटे आपराधिक मामले उनकी जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों के तहसीलदार/सचिव जिला विधिक सेवा समिति को भी उक्त दिवस अपनी अपनी तहसीलों में प्रातः 10ः00 बजे से लोक अदालत का आयोजन कर अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले समस्त प्रकार के प्रीलीटिगेशन एवं राजस्व वादों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Don`t copy text!