भारतीय किसान यूनियन की बैठक संपन्न

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष मसौली भगौती प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे शनिवार को मंडी परिषद सफदरगंज मे बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे ग्राम लक्षबर बजहा स्थित मेसर्स जयशंकर कोल्ड स्टोरेज द्वारा किसानों का पैसा न दिये जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने रोष प्रकट करते हुए 12 दिसंबर को स्टोरेज गेट पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने बताया कि सहालग होने के कारण आलू महंगा हो गया है और कोल्ड स्टोरेज ने किसानों का आलू बेच लिया है लेकिन किसानों को उनके दाम नही दिये जा रहे है किसानों की उपज की हड़पने की नियत से कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों को दौड़ा रहे है वही जिन किसानों का आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज मे मौजूद है उन्हे किसानो की बगैर जानकारी मे बेचा जा रहा हैं किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने पांच दिन मे भगतान न करने पर स्टोरेज गेट पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।

Don`t copy text!