दसवीं वाहिनी बाराबंकी में विजेता टीम सम्मानित

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी बाराबंकी में चल रही 24 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन क्रिकेट प्रतियोगिता मे स्थानीय वाहिनी की टीम विजेता बनी। सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर. 2 मुकाबले हुए जिसमें एक सेमीफाइनल 10वीं वाहिनी एवं 27वीं वाहिनी के मध्य खेला गया जिसमें वीं वाहिनी द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया गया 27वीं वाहिनी द्वारा पहले बैटिंग करते हुए सौरव के 29 रनो के योगदान से कुल 61 रनों की चुनौती दी गई, 10वीं वाहिनी के गेंदबाज रोशन एवं राजेश श्रीवास्तव द्वारा 3-3 विकेट लिया गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी 10वीं वाहिनी की टीम ने रोशन चौहान के 26 रनो के सहयोग से मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।
प्रतियोगिता का निर्णायक एवं फाइनल मुकाबला 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी एवं 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के मध्य खेला गया जिसमें 11वीं वाहिनी द्वारा टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 59 रन ही बना सकी जिसका पीछा करने उतरी 10वीं वाहिनी की टीम के खिलाड़ी राजेश श्रीवास्तव के 23 रनो की मदद से कुल 3 विकेट खोकर 11 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर चल वैजन्ती में कब्जा जमाने में कामयाब रही।
सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!