त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र मे खेत मे काम कर रहे एक अन्नदाता की तबियत बिगड़ने से अचानक मौत से हड़कंप मच गया। मृतक अपने खेत गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव गाँव पहुँचते कोहराम मच गया हर किसी के आँख से आँसू निकल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचेरुवा निवासी धर्मेंद्र पुत्र अंगनू उम्र 35 वर्ष बुधवार शाम खेत देखने गया था। तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी ओर वह खेत से भाग कर घर आये किसान धर्मेन्द्र ने अपनी पत्नी हेमा को बताया कि उसकी हालत ठीक नही है। आनन फानन परिजनों ने धर्मेन्द्र को डाक्टर के पास इलाज के लिये ले आए। परिजनों के मुताबिक सीने में दर्द के साथ पीड़ित के मुह से झाग निकल रहा था। जिला अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।किसान की अचानक मौत से अनेक तरह की अफवाह गर्म है। मृतक के शनी 7 वर्ष,बॉबी 5 वर्ष बेटी ईशा 3 वर्ष बच्चे है। किसान की मौत से परिवार में अब कमाने वाला कोई नही बचा है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मृतक की मौत किस वजह से हुई थी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

