बदायूं। बिसौली ईओ शैलेन्द्र सिंह ने पालिका पार्क स्थित रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारी व जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह कार्यालय में बैठने से पूर्व अचानक परिसर स्थित रैन बसेरे पहुंच गये। श्री सिंह ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ईओ ने राजस्व लिपिक राजीव कुमार व रैन बसेरे में तैनात कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकार्ड़ रजिस्टर में दर्ज कराया जाए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

