संविदाकर्मी ने लगाया अवर अभियंता पर मारपीट का आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

संविदाकर्मी ने लगाया अवर अभियंता पर मारपीट का आरोप।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, पुलिस ने कराया घायल का मेडिकल।

बदायूं। उझानी नगर के बिजलीघर में आज अवर अभियंता ओर संविदाकर्मी लाईन मेन में मारपीट हो गई। घायल लाईनमैन ने पुलिस को तहरीर सोंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल संविदाकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी संविदाकर्मी लाईनमैन अनिल कुमार पुत्र मुन्ना लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आज ड्यूटी पर आते ही अवर अभियंता ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।घायल अनिल ने अवर अभियंता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सोंप कारवाई की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!