सपा नेता धर्मेन्द्र यादव नें आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू की

मुकीम अहमद अंसारी

 

पूर्व सांसद सपा नेता धर्मेन्द्र यादव नें आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी के चलते उन्होने जिले के सहसवान में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित किया इस दौरान सपा विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व मन्त्री ओमकार सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने मीडिया से वार्ता करते हुए कई सवालों के जवाब भी दिए…
वी/ओ- आगामी लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया दावेदार लगातार अपनें अपनें क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में आज सपा नेता बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सहसवान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस बार सभी कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ने का संकल्प लें इस दौरान उन्होने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के कार्यक्रमों पर सवाल उठाए। उन्होने कहा भाजपा चुनाव तक ना जानें क्या क्या करेगी इस से सपा के वोटर और कार्यकर्ताओं पर कोई फर्क पड़ने वाला नही है इस बार भाजपा को हराने के लिए सपा कार्यकर्ता संकल्पित है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 971921698

Don`t copy text!