बदायूं। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित विषय पर आधारित 04 दिवसीय प्राथमिक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन। शिक्षकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन ब्लॉक संसाधन केंद्र म्याऊं, बदायूं पर हुआ। प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण के द्वारा किया गया। प्रशिक्षिका कमलेश ,प्रशिक्षक वीरपाल सिंह, भानु प्रताप तिवारी, नरेश अग्रवाल एवं अमरचंद द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 3 तक की शिक्षक संदर्शिकाओं का प्रयोग करना बताया गया । मास्टर ट्रेनर कमलेश द्वारा बताया गया की कक्षा एक व दो में विभिन्न गतिविधियां, खेल, मौखिक कहानी एवं रोचक ढंग से शिक्षण कार्य किया जाए ,तभी बच्चे का ज्ञान स्थाई होगा और वह शिक्षण में रुचि लेगा। बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त शिक्षक संदेर्शिकाओं में 25 सप्ताह का कार्यक्रम दिया गया है उसी के अनुसार शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाना है। प्रशिक्षण के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी म्याऊँ लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा जो भी गतिविधियों व टी एल एम के माध्यम से शिक्षण करना बताया गया है, उसी के अनुसार विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा प्रदान करें, जिससे सभी बच्चे निपुण बन सके और आपका स्कूल व आपका ब्लॉक निपुण हो सके। प्रशिक्षण में 2 बैच में कुल 100 प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

