लोकतंत्र सेनानी छत्रपाल वर्मा 80 ने रविवार कोशोक सस्त्र सलामी दी
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी I जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बुधेड़ा निवासी लोकतंत्र सेनानी छत्रपाल वर्मा 80 ने रविवार को अंतिम सांस ली। नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुचकर शोक सस्त्र सलामी दी ओर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
वर्ष 1975 मे आपात कालीन के दौरान बुधेड़ा निवासी
छत्रपाल वर्मा पुत्र सुन्दर लाल वर्मा 25 जून 1975 से 3 महीना 26 दिन व 9 दिसंबर 1976 मे जेल की सजा काटे थे। लोकतंत्र सेनानी छत्रपाल बीते काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे रविवार को उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली जिससे परिवार सहित पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दोड़ गयी रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गाव बुधेडा में उनके बड़े पुत्र कमलापति वर्मा ने मुख्या अग्नि दी।
इस अवसर पर इनके साथी लोकतंत्र सेनानी रामदीन, मुनेसर, राम सुमिरन, व नायब तहसीलदार रामजीत यादव , सहित बड़ी संख्या में गड़मान लोग उपस्थित रहे।

