दरवाज़े की कुंडी तोड़कर घुसे चोरो ने 60 हजार की नगदी सहित जेवरात लेकर फरार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज के ग्राम बिकौली मे दरवाज़े की कुंडी तोड़कर घुसे चोरो ने 60 हजार की नगदी सहित जेवरात उठा ले गये। गृहस्वामिनी ने गांव के तीन लोगो को नामजद करते हुए चोरी की तहरीर दी है।
शनिवार की देर रात ग्राम बिकौली निवासी सोनी पत्नी सुमंत कुमार के घर की रात मे चोरो ने कुंडी तोड़कर बेटे आशीष की शादी के लिए रखी 60 हजार की नगदी सहित चांदी की पायल, हाफ़पेटी, सोने का माला, माँग बेदी, झुमकी आदि उठा ले गये। गृहस्वामिनी सोनी ने गांव के ही जगेसर, रामजस पुत्रगण छोटेलाल व सुरज पुत्र जगेसर पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।

Don`t copy text!