सुलह समझौता के बाद एक साथ रहने पर राजी हुए पति-पत्नी। महिला थाना इंचार्ज की हो रही प्रशंसा

शमीम अंसारी बाराबंकी

महिल थाना पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थानों/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक विवादों को माननीय न्यायालय के बाहर ही त्वरित निस्तारण करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना पत्र की जांच के बाद महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा आज दिनांक 04.02.2024 को पति-पत्नी को थाने पर बुलाकर दोनों के मध्य हुए पारिवारिक विवाद सम्बन्धी समस्याओं को सुना गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई।

दोनों पक्षों द्वारा सम्बन्धों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। थानाध्यक्ष, महिला थाना श्रीमती मुन्नी सिंह व परिवार परामर्श टीम के सदस्यों 1. श्रीमती काशिश सिंह, 2. श्री संजू मिश्रा, 3. डॉ0 कामता नाथ तिवारी, 4. डॉ0 मंजूलता गुप्ता 5. श्रीमती अमृता सिंह, 6. डॉ0 संजय त्रिपाठी, 7. श्रीमती जीनत मुफ्ती द्वारा दम्पति को आगामी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। काउंसलिंग पुलिस टीम में हेल्प डेस्क कर्मचारीगण महिला हेड कांस्टेबल मंजू शुक्ला, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, महिला कांस्टेबल रेखा कश्यप, महिला कांस्टेबल खुशबू यादव का विशेष योगदान रहा।

Don`t copy text!