अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित …
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-

बाराबंकी आज दिनांक 04.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विगत वर्ष-2023 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 बीनू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात श्री जगतराम कनौजिया, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री जटाशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री जयेन्द्र नाथ अस्थाना, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री रघुवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी चुनाव श्री हर्षित चौहान को अपने पद पर रहकर राजकीय व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ सुदृढ़ कानून व्यवस्था के सृजन हेतु अधीनस्थों का कुशल मार्ग दर्शन कर अपराध नियंत्रण की स्थिति बनाए रखते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी, व जनपद के समस्त शाखा प्रभारियों उप निरीक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को ऐसे ही ईमानदारी व पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

