म्याऊं ब्लाक का प्रधानमंत्री आवास योजना में फिर धांधली आई सामने , मामला दबाने में जुटे अधिकारी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। म्याऊं ब्लाक का प्रधानमंत्री आवास योजना में फिर धांधली आई सामने , मामला दबाने में जुटे अधिकारी

म्याऊं : ब्लाक म्याऊं व उसावां में चाहें प्रधानमंत्री आवास योजना हो या मनरेगा हो आए दिन घोटाले व रिश्वत के मामले सामने आते रहते है ताज्जुब की बात ये है की कई घोटाले सामने आने के बाबजूद भी आजतक किसी दोषी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है सब मामला अधिकारी मिलजुल कर रफा दफा कर देते हैं
ब्लाक म्याऊं क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में भी एक आवास का घोटाला ऐसा सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे । ब्लाक म्याऊं क्षेत्र की धर्मपुर निवासी एक गरीब महिला ममता पति रामनपाल ने प्रधानमंत्री आवास लेने के लिए अपना फार्म सन 2018 में भरा था लेकिन आज तक उन्हे आवास नही मिल सका । विगत कुछ दिन पूर्व सचिव व ब्लॉक अधिकारियों ने मिलकर धर्मपुर गांव की निवासी दूसरी महिला ममता पत्नी घनश्याम के सभी आधार कार्ड बैंक किताब लेकर उसी गरीब ममता पत्नी रमनपाल की आई डी पर आवास का फार्म भरकर एप्रूव भी कर दिया और पहली किस्त देने के लिए जियोटैगिंग भी कर दी जब काफी दिन तक जब उनकी पहली किस्त नही पहुंची तो ब्लाक के अधिकारियों ने छानबीन की तो पता चला असली ममता पत्नी रमनपाल के खाते में आधार बेस पर पहली किस्त 40 हजार पहुंच गई है ये देखकर ब्लाक के अधिकारियों ने आनन फानन में बैंक से बात की और पहली किस्त को असली महिला के खाते से दूसरी महिला के खाते में 40 हजार धनराशि ट्रांसफर कराने की सांठगांठ कर ली । इतना ही नहीं इस आवास में मनरेगा जॉब कार्ड किसी मंगलू नाम के व्यक्ति का लगा दिया है । फिलहाल जब मामला सामने आया है तो पूरे बालक हड़कंप मचा हुआ है ब्लाक के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!