महाविद्यालय में पोस्टर, फेस पेंटिंग, निबन्ध एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता रामसनेहीघाट बाराबंकी

फतेहपुर, बाराबंकी। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद में प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंह की अध्यक्षता में पोस्टर, फेस पेंटिंग, निबंध एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल वर्मा एवं शहला खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कहकशां यासमीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं शिवी जैन एवं वैभव श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेस पेंटिंग में हर्षल वर्षा ने प्रथम, वैभव श्रीवास्तव ने द्वितीय एवं शमशेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शीतल वर्मा ने प्रथम, कहकशां यासमीन ने द्वितीय एवं वैभव श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में वैभव श्रीवास्तव ने प्रथमस्थान, शमशेर ने द्वितीय स्थान एवं सावित्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉक्टर रवीश सिंह ,डॉक्टर मुंतज़िर कायम, डॉ प्रार्थना सिंह, डॉक्टर जेबा खान, डॉक्टर सना परवीन अंसारी, डॉक्टर दाऊद अहमद, डॉक्टर वंदना मिश्रा , एवं डॉक्टर विशाल वर्मा रहे।

इस अवसर पर डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर प्रोफेसर ज्योति शाह, डॉक्टर बृज किशोर राठौर, डॉ मनोज कुमार, डॉक्टर राजेश कुमार सोनकर, डॉक्टर योगेंद्र कुमार एवं डॉक्टर अनिरुद्ध दिवाकर उपस्थित रहे।

Don`t copy text!