बाराबंकी ।महिला टीम की डिप्टी टीम लीडर बनी शाइस्ता अख्तर जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह द्वारा नामित नोडल अधिकारी मेधा रूपम की प्रेरणा व रेडक्रॉस ज़िला सचिव प्रदीप सारंग के प्रायसों से रेडक्रॉस ने नगर के कम्पनी बाग़ चौराहे पर अपने सहायता शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का उद्घाटन लोकसभा सांसद व रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य उपेंद्र सिंह रावत ने सदस्य शकील अहमद, धर्मेंद्र पटेल, कलीम क़िदवई की मौजूदगी में फीता काटकर किया। बताया गया कि इस शिविर में 45 वालेन्टयर्स को जोड़ा गया है। ये वालेन्टयर्स लाकडाउन के दौरान नगर में बीमार, बुज़ुर्ग व असहायों को चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को उनके गंतव्य पर उपलब्ध कराएंगे। इसके लिये संस्था ने व्हाट्सएप नम्बर 9170884452 जारी किया है। अपने वक्तव्य में सांसद ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिग का पालन प्रत्येक नागरिक को धर्म तरह निभाना चाहिए, कोई भी नागरिक बेवजह घर से बाहर ना निकले, यदि दवा ज़रूरत है तो रेडक्रास को याद करें, और केवल चिकित्सकीय कार्यों की वजह होने पर ही प्रशासन की सहमति से ही बाहर निकलें। हाथों को साबुन से बार बार धोएं, मॉस्क और ग्लब्स प्रयोग का प्रयोग करें। उन्होंने उद्घाटन के दौरान शिविर में उपस्थिति लोगों की डिस्टेंसिग देखकर खुशी ज़ाहिर की। सांसद ने इस कार्य हेतु पांच हज़ार का चेक भी मौके पर दिया। आपको बता दें कि इससे पूर्व वे अपनी सांसद निधि से पीएम केयर्स में 1 करोड़ रुपये व अपनी जेब से 1 लाख रुपये पहले ही दे चुके हैं। इस मौके पर प्रदीप सारंग ने बताया कि संस्था द्वारा जारी व्हाट्सएप नम्बर पर कोई भी बुज़ुर्ग, बीमार व ज़रूरतमंद दवा का पर्चा प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक भेज सकता है। हमारे वालेन्टयर्स अपनी ज़िम्मेदारी समय से निभाने के लिये तत्पर हैं। उद्घाटन के मौके पर चंद्र प्रकाश, जमाल कामिल, अतहर भाई, सिद्धार्थ कनौजिया, पारुल शुक्ला, सबा फातिमा, शाहिस्ता अख्तर, आशा सिंह, गुलज़ार बानो और गुले सबा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
Related Posts

