ट्रम्पः अमरीका की कोई नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाए!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की अमरीका की कोई नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं है।
गुरुवार को वाइट हउस में प्रेस कान्फ़्रेन्स के दौरान डोनल्ड ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमरीका की नैतिक ज़िम्मेदारी नहीं बनती कि वह कोरोना वायरस को देखते हुए ईरान पर लगे प्रतिबंध हटा ले तो इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा कि नहीं नहीं बिल्कुल नहीं, ईरानियों ने तो मुझसे इसकी मांग भी नहीं की है।
ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान मदद की मांग करता है तो उस स्थिति में अमरीका विचार कर सकता है।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ और दुनिया के आठ देशों ने अमरीका से मांग की है कि वह इस समय जब महामारी पूरी दुनिया फैली है अपने एकतरफ़ा प्रतिबंध हटा ले।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई कह चुके हैं कि अमरीका ईरानी राष्ट्र का सबसे बड़ा दुशमन है और बहुत हैरत की बात है कि अमरीकी कहते हैं कि ईरान मदद मांगे तो हम उसकी मदद करेंगे। सुप्रीम लीडर ने कहा कि अमरीका तो ईरान पर नए प्रतिबंध लगा रहा है।

