थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा 18 गुमशुदा मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामी के सुपुर्द किया गया ।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह की अगुवाई में थाना इस्लामनगर जिला बदायूं पुलिस की ओर से गुमशुदा मोबाइल ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कुल 18 मोबाइल बरामद किए। इसको लेकर जिला साइबर सेल से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत 18 मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए गए । बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 2,50,000/- रुपये ( दो लाख पचास हजार रुपए) है। सभी मोबाइल फोन को आज दिनांक 18.03.2024 को इस्लामनगर पुलिस द्वारा मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किए गए तथा जो मोबाइल धारक थाने पर नही आ सके उनके निवास स्थान पर पंहुचाये गये। गुमशुदा मोबाइल पुन: प्राप्त कर लोगों के चेहरे खिल गए।
*मोबाइल बरामदगी कर्ता पुलिस टीम-*
1. कम्प्यूटर ऑपरेटर सरफराज आलम थाना इस्लमनगर
2. कां0 आशीष सोम थाना इस्लमनगर
3. कां0 पवन कुमार थाना इस्लमनगर
4. कां0 अंकित सिरोही थाना इस्लमनगर आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

