पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत किया गया रुट मार्च ।

मुकीम अहमद अंसारी

आगामी त्यौहारों/लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा सीएए कानून लागू होने के द्ष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना जरीफनगर क्षेत्रांतर्गत किया गया रुट मार्च ।


बदायूं थाना जरीफनगर आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जरीफनगर के दहगवां में आज आगामी त्यौहारों/लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा सीएए कानून लागू होने के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा अपने-अपने बार्डर पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ रुट मार्च किया गया । पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील व चिन्हित हॉट स्पॉट्स आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चैकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर आश्वस्त कराया जा रहा है। जनपद बदायूँ पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। लोगों में शांति, कानून और सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया।*

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!