मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के भुलीगज में सतनामी ब्रम्हयज्ञ गुरुग्रंथ श्रीमद् अधनिवाश जू महराज की पावन कथा वाचक व्यास पूर्णानन्द शरण दास जी ने साहब अघ विनास सरगुण कथा के साथ साथ निर्गुण को ओत प्रोत कर रहा है और यह ग्रन्थ निर्गुनात्मक भी है हम निराकार परम ब्रह्म की ओर कभी अग्रसारित नहीं होते हैं और हम निराकार परम ब्रह्म के द्वारा ही चैतन्मय हैं ये हमें जानने की जरूरत है। महाराज दाधीज कोई ओर नहीं बल्कि वही परमहंस ईश्वर और उनकी रानी शकृत, श माने सुंदर और कृत मतलब कर्म, जिसके सुंदर कर्म हों वो सगुण मार्ग अर्थात भक्ति मार्ग पर चल रहा है और अच्छे कर्म ही मानव को भक्ति पथ पर पहुँचाते हैं। रानी शकृत और महाराज दाधीज के आँगन में एक मात्र कन्या सुभलछ्या है, सुभलछ्या कोई और नहीं हैं, सुभ मतलब आनंदित और लछ्या मतलब निर्धारण मंजिल क्योंकि मनुष्य जीवन की निर्धारित मंजिल ही भक्ति है और हमारी यह कोशिश रेहनी चाहिए की हम कुछ भी करें परन्तु हमारा अंतिम पड़ाव भक्ति तक पहुँचना ही होना चाहिए और यही मानव धर्म हैं। ईश्वर का संसार में मानव भेजनें का यही उद्देश्य है कि मानव धरा पर जाकर इन चौरासी लाख योनिओं की सेवा संरक्षण करेगा अर्थात सेवा करेगा और उनका संरक्षण करेगा और उनकी व्यवस्थाओं को विस्तारित करेगा तत्पश्चात अपना समय सार्थक करते हुए नारायण का स्मरण करेगा और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलेगा इसलिए सुभलछ्या कोई और नहीं हमारे जीवन का अंतिम पड़ाव है यदि मनुष्य हरी नाम नहीं जपता है तो उसके पास चाहे जितना ज्ञान हो वो अज्ञान ही कहलाएगा आयोजक जगजीवन राम पुष्पा देवी शुभम सत्यम आदि उपस्थित रहे ।
Related Posts

