एक दर्जन से अधिक स्त्री – पुरूषों को जैदपुर पुलिस ने हिरासत में जांच पड़ताल जारी ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी । सैकड़ो की संख्या मे गौवंशीय पशुओ को घेर कर ले जा रहे गैर प्रांत से आये करीब एक दर्जन से अधिक स्त्री – पुरूषों को थाना जैदपुर की पुलिस हिरासत मे लेकर जांच- पड़ताल कर रही है । वहीं बरामद गाय – बछडो को चिकित्सीय परीक्षण के बाद गौशाला मे भेज दिया गया है ।
।ज्ञात हो कि थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम मुश्कीनगर मे गत 19 मार्च की शाम गोरखपुर बिक्र फील्ड ईट भट्ठा के निकट मैदान मे पशु तस्करों ने सैकड़ो की संख्या मे गाय – बछड़े एकत्र कर रखे थे । सुचना पर सफदर गंज पुलिस मौके पर पहुंची थी । किन्तु पशु तस्करों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न करके उन्हे पशुओं सहित तत्काल अन्यत्र चले जाने का फरमान सुना कर वापस लौट गई थी । इस संबंध मे स्वतंत्र भारत समाचार पत्र मे खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत मे आया और गौवंशीय पशुओ को घेर कर ले जा रहे लोगों को जैदपुर पुलिस ने बलछट के पास पकड़कर हिरासत मे ले लिया तथा बरामद गाय – बछडो को चिकित्सीय परीक्षण के बाद गौशाला मे भेज दिया है ।
जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गौवंशीय पशुओ को ले जा रहे लोगों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है । सूत्रों की मानें तो राजस्थान के रहने वाले यह पशु तस्कर ग्रामीण इलाकों से गौवंश को पकड़ते हैं तथा गाय बछडो को काबू मे करने के लिए नशे के इन्जेक्सन का इस्तेमाल करते हैं । बाद मे इन पशुओ को बंद ट्रकों ( बोगा) मे लाद ले जाकर बेच लेते हैं । मौके पर मौजूद भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि सैकड़ो गौवंश को गैर प्रांत के लोग जिस तरह घेर कर ले जा रहे थे उससे उन पशुओ के साथ कोई अप्रिय घटना संभावित थी ।

