18 किलो0 पोस्ता छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

सफदरगंज बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 किलो0 पोस्ता छिलका बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्यवाही की है।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे पुलिस टीम ने रामदीनपुरवा नहर पुलिया के निकट से एक संदिग्ध रूप से खड़ी फोर्ड गाडी नंबर यूपी 32 डी एच 3847 को कब्जे मे लेते हुए जमातलासी मे 18 किलो0 पोस्ता छिलका बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त मे आये पलहरी निवासी मो0 सलमान पुत्र सलीम उर्फ़ सल्लू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की है ।

Don`t copy text!