बिसौली। उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संचारी एवं दस्तक अभियान की अन्तरविभागीय बैठक का आयोजन हुआ। संचारी एवं दस्तक अभियान एक अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। श्रीमती जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल पोषाहार विभाग, नगरीय निकाय आदि को ससमय माइक्रोप्लान जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही उक्त विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि संचारी एवं दस्तक अभियान में अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। मुख्य रूप से जल भराव एवं साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

