थाना जैदपुर में हिस्ट्रीशिटरों को क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिलाई गई शपथ।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशिटरों के साथ क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के करीब 192 हिस्ट्रीशीटर में आज थाना पर करीब 150 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए जिनको चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई गई है।

Don`t copy text!