मसौली ब्लाक मुख्यालय पर सास बहू सम्मेलन का आयोजन….

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वाधान मे शनिवार को मसौली ब्लाक मुख्यालय पर सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सास बहू सम्मेलन में समस्त कनवर्जन विभाग के अधिकारी एव कर्मचारी मौजूद रहे जिन्हे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज हम सभी लोगों को समाज को जागृत करने की जरूरत है। जिससे बच्चों में होने वाले कुपोषण से निजात मिल सकें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को खान-पान से लेकर दवाएं सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन फिर भी हम उसका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है। इससे महिलाओं एवं परिवार वालों को जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम में बालिका पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों जिसमें दादी मां की रसोई का बीडीओ ने निरीक्षण किया। डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन एवं दो महिलाओं की गोदभराई कर महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। सीडीपीओ सुलेखा यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, एडीओ पंचायत जानकीराम,एडीओआई एसबी मदन गोपाल कनौजिया, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार दुबे,प्रदीप बाजपेयी, सुपरवाइजर भावना राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!