महिलाओं की शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति तथा लिंगानुपात में परस्पर भिन्नता की जानकारी देने के लिए गोष्ठी का आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी
मसौली बाराबंकी। वीणा सुधाकर महाविद्यालय मसौली मे चल रहे सात दिवसीय अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चयनित ग्राम कोटवा मजरे अमदहा में शिविर के तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर ग्रामीणों को इस योजना का उद्देश्य एव नागरिकों को लैंगिक पूर्वाग्रह के खिलाफ शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याण सेवाओं की प्रभावशीलता में सुधार व लैंगिक भेदभाव और महिला सशक्तिकरण के बारे में घर-घर जाकर बताया गया|
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० बलराम वर्मा के निर्देशन में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर में स्वयंसेवक / स्वयंसेविकाओं द्वारा विश्व के प्रत्येक देश में महिलाओं की शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति तथा लिंगानुपात में परस्पर भिन्नता की जानकारी देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया | गोष्ठी का शुभारंभ समाजसेवी प्रदीप सारंग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक डॉ० दिनेश सिंह ने किया मुख्य अतिथि प्रदीप सारंग ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है | प्राचार्य डा0 बलराम वर्मा ने कहा कि हर लड़की को शिक्षा का समान अधिकार और शिक्षा के लिए उसको प्रेरित करना चाहिए शिक्षा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए एक बुनियादी पहलू है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित डॉ रामसुरेश वर्मा, डॉ० रुचि सिंह, विष्णु मिश्रा, संतोष कुमार, जितेंद्र यादव, नीरज वर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, चंद्रेश, अर्चना यादव, मंजूलता शर्मा, सुष्मिता शुक्ला आदि उपस्थित रहे |

