मिली एक दिन की जन्मी बच्ची

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई इस चैपाई को कलयुगी माँ द्वारा जन्मी एक दिन कि मासूम बालिका को गाँव के बाहर एक झाड़ी में फेककर उसे ईश्वर के हवाले कर दिया था जिसे पुलिस ने एक महिला को सौप दिया है। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पास झाड़ी में मंगलवार को नवजात बालिका बरामद हुई है। बालिका का जन्म एक दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने बालिका को बरामद करके गांव के ही निवासी एक महिला के सुपुर्द कर दिया है। दुर्जनपुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर गांव के लोग खेत में गए थे उसी दौरान रामजी वर्मा के खेत के पास झाड़ी में एक नवजात कन्या के रोने की आवाज आई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेतों में काम करने वाले लोगों ने इसकी सूचना पीआरवी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे निरीक्षक ललन सिंह राठौर ने काफी देर तक रुक कर बालिका के परिजनों की पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। थाना क्षेत्र के रेवढा गांव निवासी अमर सिंह की पत्नी अनीता ने नवजात को पालने की इच्छा जाहिर की। स्थानीय लोगों व पुलिस की सहमति से नवजात को अनीता को सौंप दिया गया। नवजात के आते ही घर में में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। अनीता ने बताया भगवान ने नवजात देकर आशीर्वाद दिया है। इस बच्ची का नाम पारुल रखा गया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

 

Don`t copy text!