त्रिलोकपुर बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़िया में क्वारंटीन किए गया युवक बाहर घूमते हुए पकड़े जाने पर मसौली पुलिस ने आईपीसी की धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जेल भेज दिया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़िया निवासी जलालुद्दीन पुत्र असलम विगत दिनों मुम्बई से आया था जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगति डॉक्टरों की टीम ने प्रारम्भिक जांचोपरांत कोविड 19 के तहत घर पर ही क्वारटाइंन किया गया था। क्वारटाइंन के बाद भी जलालुद्दीन घर पर न रहकर मजार के निकट सात- आठ लोगो के साथ बैठकर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने बताया कि युवक मुम्बई से आया था जिसे घर में 14 दिन के लिए रुकने के लिए कहा गया था परन्तु घर में न रुककर गांव में घूम रहा था जिसके विरुद्ध धारा 188/269/270/2710 महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी हैं।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

