बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बड्डूपुर, बाराबंकी। मंगलवार को कोतवाली बड्डूपुर के प्रभारी निरीक्षक  जितेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लॉक डाउन की अवधि में शब्बेरात का पर्व घरों में ही शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि त्यौहार के दिन सभी लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। शब-ए-बरात लेकर लोग पुरखों की कब्रगाहों पर चिरागों के लिए कब्रिस्तानों में जाते हैं और मस्जिदों में पूरी रात तिलावत करते हैं वह सब लॉकडाउन में अपने ही घरों में रहकर यह सब कार्य करें। कहा कि वह सब शबे-ए-रात के त्यौहार को परम्परागत तरीके से न मनाकर सादगी के साथ घर पर ही मनाएं। इस मौके पर एस आई अनिल वर्मा, मोहम्मद यासीन, अब्दुल हसन वारसी, मोहम्मद शकील, निजामुद्दीन, नूर मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ काजी, जलील अहमद सहित बहुत से लोग उपस्थित थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!