लोकायुक्त में की गई शिकायत का निस्तारण करने गई राजस्व टीम के साथ अवैध कब्जेदारों ने की मारपीट
मुकीम अहमद अंसारी
क्षेत्रीय लेखपाल ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। लोक आयुक्त में चक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का निस्तारण करने तहसील कार्यालय से गई राजस्व टीम के साथ कबजेदारों ने जमकर मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की धमकी के साथ टीम को मौके से खदेड दिया l क्षेत्रीय लेखपाल ने उप जिला अधिकारी के आदेश पर थाना मुजरिया में तीन महिलाओं सहित 7 लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी हैl
जानकारी के मुताबिक सहसवान तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम दीनापुर निवासी ग्रामीणों ने सरकारी चक मार्ग संख्या 109 पर ग्राम के ही भू माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके आवागमन बंद किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने लोकायुक्त को पत्र भेजकर करते हुए चक मार्ग खुलवाए जाने की मांग की थी जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व टीम चक मार्ग संख्या 109 कि जब पैमाइश की तब चक मार्ग पर कई पेड़ों को खड़ा होना पाया l चक मार्ग पर खड़े पेड़ों की नीलामी करने के उपरांत राजस्व टीम ठेकेदार मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंची तो वहां उपरोक्त चक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दरिया सिंह पुत्र गुलजारी निवासी दीनापुर अपने पुत्र तथा परिवार की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे जिस पर उन्होंने राज्य सूची के साथ एक राय होकर गाली गलौज मारपीट प्रारंभ कर दी तथा जान से मार देने की धमकी देकर राजस्व टीम को मौके से दौड़ा दिया हमलावर भूमिया परिवार के कृत्य को देखकर राजस्व टीम जान बचाकर लौट आई क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार यादव द्वारा मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर थाना मुजरिया में ग्राम दीनापुर निवासी दरियाए सिंह ,प्रेम राज ,रामकिशोर, सत्यभान पुत्रगण गुलजारी तथा भग्गो, प्रेमलता पुत्री दरियाए सिंह तथा ममता पुत्री सत्यभान के विरुद्ध धारा 147 186 447 506 में नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

