मसौली बाराबंकी। गोंडा लखनऊ रेलमार्ग पर स्थित रफी नगर रेलवे हाल्ट के निकट रेलवे पटरी पर एक 30 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची रेलवे एव मसौली पुलिस ने शव के शिनाख्त की भरसक प्रयास किया लेकिन शिनाख्त हो पाने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
गुरुवार की सुबह शौंच के लिए गये ग्रामीणों ने देखा कि रेलवे हाल्ट के निकट अप लाइन रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है ट्रेन से बुरी तरह कटे शव की पहचान करना बड़ी मुश्किल का कार्य था रेलवे पटरी पर मिले शव की खबर फैलते ही भारी संख्या मे लोगो की भीड़ जुट गयी। मौक़े पर पहुंची रेलवे एव मसौली पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नही हो सकी है। रेलवे ट्रैक पर शव होने के कारण रेलवे एव मसौली पुलिस के बींच घटनास्थल को एक घंटे तक सीमा-विवाद होता रहा अंत मे मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Related Posts

