मसौली बाराबंकी। गुरुवार की भोर सब्जी मंडी जाने के लिए हाइवे के किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर युवक को अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। परिजन जब तक घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचते उससे पूर्व मौत हो गयी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी रमेश चन्द्र गौतम पुत्र हीरालाल नित की भांति सब्जी मंडी जाने के लिए गुरुवार को सड़क के किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था कि तेज रफ्तार मे आये किसी अज्ञात वाहन ने टककर मार दी जिससे रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया।

