कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।अलविदा की नमाज

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व एहतेराम के साथ अदा की गयी अलविदा जुमा की नमाज। क्षेत्र की सभी मस्जिदों के आस पास भारी संख्या में पुलिस के जवान सुबह से नमाज के समापन तक डटे रहे। जबकि आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु भारी संख्या में पैरामिलिट्री जवानों के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पैदल मार्च निकाला गया।


जान कारी के अनुसार कस्बा जैदपुर ,सफदरगंज, उधौली, रसौली, दादरा, जकरिया, सैदनपुर, अहम्मदपुर,सैदनपुर, रामपुर,बांसा,मसौली, शाहबपुर, भयारा तिलोकपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अल्विदे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट रहा । सुबह से पुलिस के वाहनों आमद हर गली हर मोहल्ले में बनी रही। और बहुत ही अकीदत व एहतेराम के साथ मुबारक माह रमजान के आखरी जुमे को अल्विदे की नमाज अदा कर एक साथ तमाम लोगों ने हाथ उठाकर रब्बे कायनात से देश दुनियां में अमन चैन भाईचारे व खुशहाली एक्ता कायम रहने की दुआ मांगी गयी।इस अवसर पर थाना जैदपुर प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह व सफदरगंज स्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह तथा मसौली कोतवाल अरुण प्रताप सिंह आपने आपने क्षेत्र की सभी मस्जिदो का जायजा लेते रहे भारी संख्या पुलिस बल नमाज के समापन तक बड़ी जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहा। वहीं सुबह भारी संख्या में पैरामिलिट्री बल व स्थानीय पुलिस के साथ आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने हेतु पैदल मार्च भी किया गया। जबकि मस्जिदों के पास भी तैनात रही पैरामिलिट्री फोर्स।

Don`t copy text!