बिसौली। कोतवाल सुनील कुमार अहलावत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में पैदल गश्त करते हुए आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया। इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। श्री अहलावत ने चेताया कोई उपद्रव न करें, अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रूकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी। कोतवाल ने पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया और भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह भयमुक्त होकर मतदान करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सनी चौधरी, कांस्टेबल शशांक यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

