मसौली बाराबंकी। अज्ञात कारणों के चलते रविवार की सुबह चार बच्चों के बाप का रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिला। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जैदपुर कस्बा के मोहल्ला झलरवा निवासी कुलदीप कुमार पुत्र उदयराज का संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुबह सफदरगंज मार्ग पर स्थित अयान मैरिज हाल के पीछे बने एक बांस के पाड में रस्सी के सहारे फांसी का फंदे से लटका शव बरामद हुआ।सुबह जानकारी होने पर परिजनों में मातम छा गया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। जबकि फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।

