प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जवानो को स्वास्थ्य किट उपलब्ध करायी गयी।
सेनानायक ने जवानों से वार्ता कर चुनाव ड्यूटी एवं यात्रा के दौरान मुख्यालय एवं अन्य कार्यालयों से निर्गत चुनाव संबंधी आदेश–निर्देशों को पढ़कर अवगत कराते हुए पीएसी बल के व्यक्तिगत आचरण एवं आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमे जवानों को संबोधित करते हुए अपेक्षित एवं अनापेक्षित आचरण का विशेष ध्यान रखने तथा जवानों के आवासीय, भोजन,परिवहन ,दंगा निरोधी उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा जवानों के सुविधा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रभारी दलनायक श्री कामता प्रसाद तिवारी को प्राथमिक उपचार किट जिसमे ORS घोल, रैपिड जेल, बीटाडीन, डोलो 650, आदि दवाइयां,बैंडेज,एवं ड्रैगन लाइट का वितरण कर सावधानीपूर्वक उनके सदुपयोग हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने जवानों को लंच पैकेट देकर तथा जलपान कराकर उन्हें अग्रिम चुनाव ड्यूटी हेतु उनका उत्साहवर्धन करते हुए बसों में सकुशल बैठाकर दल कानवाय को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक धर्मेंद्र कुमार यादव, शिविरपाल उमेश कुमार राय,सूबेदार मेजर सचिदानंद दीक्षित,प्रभारी दलनायक पीसी भोलेंद्र प्रताप सिंह एवं पीसी कामता प्रसाद तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!