बाबा की कुटिया पर दूसरे दिन भी मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । ग्राम सैदनपुर (टोला) स्थित बाबा की कुटिया पर दूसरे दिन भी मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई ।रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता के गुणगान सुन झुमते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वालित कर की गई।
रजत मस्ताना झांकी ग्रुप पीलीभीत के गायकों ने मां दुर्गा के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । श्याम बंशी बजाते है, वह कृष्णा है, देखो मेरे श्याम बनके मोर आये है, मेरो मन रह गयो लटा पटा इसके आलावा जागरण समिति के रजत मस्ताना, टीनू लहरी, नितिन लहरी एव अमन लहरी ने बोल राधा बोल, तु बरसाने की छोरी जैसे भक्तिगीत प्रस्तुत किया इसी तरह पूरी रात माता रानी के जयकारों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजता रहा जागरण में पीलीभीत से आये कलाकारों द्वारा राधे कृष्ण द्वारा बृज की होली, सुदामा चरित्र , हनुमान जी महाराज काली माता आदि की झांकियां प्रस्तुत की गई ।
इस मौक़े पर रंजीत वर्मा, आनंन्द वर्मा, संदीप वर्मा, लाला रावत,राम आधार,ननकउ ,अमन आदि लोग मौजूद रहे।

