मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटरा मे विद्युत चोरी रोकने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमे अवर अभियंता को चोटे आयी है तथा ग्रामीणों ने मोबाइल तोड़ दिया है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चले कि विद्युत उपकेंद्र मसौली के अवर अभियंता लालजी सिंह को सूचना मिली कि रामपुर कटरा मे कुछ लोग डायरेक्ट कटिया बांध कर लूम चला रहे है मौक़े पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने देखा कि अतीक उर रहमान पुत्र महफूज उर रहमान का लूम विद्युत चोरी से चलाया जा रहा है अवर अभियंता लालजी सिंह के निर्देश पर विद्युत चोरी का विद्युतकर्मी वीडियो बनाने लगे जिसपर आक्रोशित अतीक उर रहमान, अबसुफियान अबूसहमा पुत्रगण महफूज उर रहमान व अदनान पुत्र अतीक उर रहमान अपने अन्य साथियो के साथ विद्युत टीम पर हमला कर दिया जिसमे वीडियो बनाये जा मोबाइल को छीन कर तोड़ते हुए मारने पीटने लगे जिसमे अवर अभियंता लालजी सिंह चोटहिल हो गये अवर अभियंता की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

