बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम से तृतीय तक के बच्चों का समर कैम्प का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चों का मनोवल बढ़ाते हुऐ उन्होंने कहा कि कैम्प बच्चों के कौशल और विकास को बढाने में सहायता करता है। एवं नई-नई कार्य शैली सीखने का अवसर प्रदान करता है। कैम्प में आर्ट एन्ड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिग, डांस और स्पोर्टस आदि की कक्षाए लगायी गयीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर शारदा बवेजा, श्वेता शर्मा, रोमा कपूर, कृति शर्मा, रीता वार्ष्णेय, चेतना, विनिता, सुन्दरी रस्तोगी, गौरी सिंह, दिव्या चौहान, सईदा बी, प्रिया सिंह, गुन्जन वार्ष्णेय, नीलम, पूजा सिंह , कुमकुम, विष्णु, हर्ष आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

