भाजपा की तानाशाही सरकार को तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा।गौरव कुमार रावत

मसौली बाराबंकी । लोकसभा चुनाव में जनता झूठ के शहंशाह के खिलाफ मतदान करके उनका सफाया कर रही है। भाजपा के दस साल की सरकार में इनका हर वादा और हर बात झूठी निकली। इस सरकार में किसान तबाह हो गया। गरीबी और कर्ज से एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत बावली चौराहे पर इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन छीनने का षड्यंत्र रचा। किसानों ने तीन काले कानूनों को विरोध किया आंदोलन किया, धरना दिया। भाजपा ने आंदोलन कुचलने का प्रयास किया। एक हजार किसान शहीद हुए। किसान पीछे नहीं हटे। भाजपा की तानाशाही सरकार को तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा। किसानों के आंदोलन के बाद भी भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया।
पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया ने कहा कि भाजपा ने अपने चहेते उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों की मदद नहीं की। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों की फसलों को एमएसपी का अधिकार दिया जाएगा। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। किसानों की अन्य तरह से भी मदद होगी। किसान खुशहाल होगा तभी देश विकसित होगा। भाजपा सरकार ने दस साल तक किसानों, नौजवानों, महिलाओं के साथ खोखले वादे किये। कोई काम नहीं किया। भाजपा ने दस सालों में भेदभाव किया। समाज में नफरत फैलाया। हर वर्ग को अपमानित किया। सŸाा का दुरूपयोग किया।
पूर्व विधायक मीता गौतम ने कहा कि भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों के साथ धोखा किया। नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया। आज देष का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। उसके हाथ में न नौकरी है और न रोजगार है। भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो जाते हैं। इस सरकार में दस परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराये गए है। नौजवान, निराश है। हम अपने युवाओं को भरोसा दिलाते हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार सरकारी विभागों में खाली 30 लाख पदों पर भर्ती करेगी। भाजपा ने सेना की नौकरी अधूरी कर दी। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को धोखा दिया गया है। हम लोग अग्निवीर योजना कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा की लोग भाजपा से सावधान रहें। भाजपा ने हवाई अड्डे, बेच दिये, बंदरगाह बेच दिया। सरकारी कम्पनियां बेच दी। अचानक नोटबंदी कर दी। भाजपा सरकार के फैसलों से जनता को परेशानी उठानी पड़ी। नौकरियां छिन गयी। आरक्षण खत्म हो गया। भाजपा संविधान और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। यह चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने का चुनाव है। संविधान को लेकर भाजपा की नीयत ठीक नहीं है।

जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा ,पूर्व प्रमुख यासीर अराफात किदवई,प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, प्रदेश सचिव डॉक्टर विकास यादव ,पूर्व उर्मिला रावत ,जिला उपाध्यक्ष कामता यादव ,विधानसभा अध्यक्ष उबेद शानू ,जैदपुर पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद रियाज, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, केशव राम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, डॉक्टर सरफराज, नजमुद्दीन ,ज्ञान सिंह यादव ,आशीष त्रिपाठी , प्रदेश सचिव महिला सभा तरन्नुम निशा, शबनम वारिस, शीलम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीमा वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे

Don`t copy text!