बाइक की चैन टूटी आनियंत्रित होकर बाइक फिसली चालक गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

घायल को उपचार हेतु परिजन लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय किया रेफर

सहसवान। भवानीपुर सहसवान मार्ग पर बाइक से सामान खरीदने सहसवान आ रहे बाइक सवार की बाइक की अचानक चेन टूट जाने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीर उसे जैसे तैसे उपचार वास्ते टेंपो में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे चालक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी 45 वर्षीय नन्हे मियां पुत्र अँगन बाइक से सहसवान सामान खरीदने के वास्ते 4:00 के लगभग आ रहा था की पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक की चेन टूट गई जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई के गड्ढे में गिर गई जिसमें बाइक चालक नन्हे मियां गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीर नन्हे मियां को एक टेंपो में डालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे चिकित्सक ने नन्हे मियां की हालत गंभीर देखकर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!