सहसवान नगर के भारतीय स्टेट बैंक रोड पर जन्म प्रमाण पत्र का फर्जीबाड़ा आया सामने- कोई कार्यवाई नही, जिम्मेदार मौन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं जिले की सहसवान तहसील क्षेत्र में साइवर कैफों द्धारा लोगों को फर्जी आधार व अन्य दस्तावेज की खबरे भी समाचार पत्र व सोशल मीडिया पर आए दिन आती रहती हैं। ऐसा ही एक नया मामला सहसवान में भारतीय स्टेट बैंक रोड पर लोकवाणी केंद्र के नाम से खुला साइवर कैफे पर तीन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि सहसवान नगर के मुख्य भारतीय स्टेट बैंक रोड पर लोकवाणी केंद्र व साइवर कैफे संचालक माधव से ग्राम शिकारपुर निवासी नीरेश ने लोकवाणी केंद्र संचालक से अपने छोटे भाई बहन के तीन जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे। जिन्हें लोकवाणी केंद्र संचालक माधव ने एक हफ्ते के अंदर ही बनाकर दे दिए थे। तथा तीनों जन्म प्रमाण पत्र के 2700 रूपये भी उपरोक्त संचालक को दे दिए जब नीरेश उक्त जन्म प्रणाम पत्र लेकर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर गया तो नीरेश को ज्ञात हुआ कि उपरोक्त माधव ने फर्जीवाड़ा कर तीनो जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए है। नीरेश पोस्ट ऑफिस से आकर सीधे लोकवाणी संचालक माधव के पास गया तो उपरोक्त संचालक ने नीरेश की एक न सुनी ओर कहने लगा कि ये जन्म प्रमाण पत्र ओरिजनल बने हुए है। उपरोक्त नीरेश द्धारा कई बार मिन्नत करने के बाद भी लोकवाणी केंद्र संचालक माधव फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर मान नही रहा है। आखिर परेशान होकर नीरेश ने मीडिया के समझ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व अपने साथ हुए फर्जीबाड़े की वीडियो व जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।आपको बता दे कि जिले के तेज तर्रार डीएम मनोज कुमार ने पूर्व में निर्देशित किया था कि फर्जी जन्मप्रमाण जिले में नही बनने पाए अगर कोई फर्जीवाड़े तरीके से जन्मप्रमाण पत्र का कार्य करते है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
अव देखना है। की जिम्मेदार अधिकारी इस और क्या कार्यवाई करते है या सिर्फ कार्यवाई के नाम पर खानापूर्ति करके छोड़ देते है। ये तो आने बाला समय ही बताएगा।

*एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!