लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में मायावती नेसभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। वहीं, आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाए जाने के सवाल पर भी बयान दिया। मायावती ने कहा कि वह इस बारे में एक्स पर बता चुकी हैं और अब इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। मायावती लखनऊ में वोट डालने वाली पहली राजनीतिक नेताओं में से थीं। उन्होंने सुबह 7 बजे पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। मायावती ने कहा, “मैंने मतदान कर दिया है…मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें…मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
Related Posts

