सब्जी के भागोन में तीन वर्षी मासूम बालिका गिरकर झुलस गई

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर में गर्म सब्जी के भगोने में गिरकर तीन वर्षीय मासूम बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। गांव नोली हरनाथपुर निवासी नन्हे की तीन वर्षीय की पुत्री हेमलता बनी हुई गर्म सब्जी के भगोने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि हर दिन की भांति आज भी घर में खाना बन रहा था सब्जी बन चुकी थी वहीं पास में खड़ी हेमलता सब्जी के भगोने में गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से झूलसी हेमलता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!