बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म कालीन शिविर के मेहंदी प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही सुंदर आकर्षक फूल पत्ती एक दूसरे के हाथों पर बनाई
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं
बिसौली। श्री देवराह बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मेहंदी प्रशिक्षण में शिक्षिका पूजा सिंह व मोहिनी पाराशरी के मार्गदर्शन में छात्र/छात्राओं ने बड़े ही सुन्दर आकर्षक फूल-पत्ती, अल्पना, त्यौहार, दूल्हा – दुल्हन, संगीत वाद्य, अरेबियन ब्राइडल से सम्बंधित मेहंदी सीखी एवं एक दूसरे के हाथ पर लगाई। समर कैम्प इंचार्ज शारदा बबेजा के मार्गदर्शन में बच्चों व शिक्षिकाओं ने बड़े ही अनुशासन का परिचय देते हुए अपनी गतिविधियों को रूचि कर व श्रेष्ठ बनाया तथा प्रबंधन तंत्र विद्यालय निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा की वाह वही लूटी। प्रशिक्षण शिविर में निदा, नैंसी, उन्नति, मान्या, श्रेया, साक्षी, श्रद्धा, आशी यादव, अंशिका, दीप्ति यादव, नव्या, आस्था, कोयल, सपना, राधिका, अपेक्षा इत्यादि बच्चों ने भाग लिया।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

