लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के षष्ठम व सप्तम चरण में होने वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ कर किया गया रवाना-
आज दिनांक- 22.05.2024 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री जगत राम कनौजिया द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के षष्ठम चरण व सप्तम चरण (जनपद सन्तकबीर नगर व गोरखपुर) के मतदान को सकुशल शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद बाराबंकी से ड्यूटी हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए मतदान को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदेय स्थल की सुरक्षा एवं अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आदर्श चुनाव अचार संहिता एवं माननीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 61-निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 1012-मुख्य आरक्षी/आरक्षी को, 24 बसों से 10 मेस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं (फर्स्ट एड किट, लंच आदि) देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित त्रिपाठी, प्रभारी चुनाव सेल श्री अभिमन्यु मल्ल, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

