सहसवान। नगर में पढ़ रही विद्युत लाइन पर अचानक करंट दौड़ने से एक बेजुबान की मौत हो गई
भेंसे को बचाने के लिए दौड़ी महिला भी करंट की चपेट में आ गई। बता दे नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में बुधवार की शाम के समय नई विद्युत लाइन विद्युत कर्मचारियों द्वारा डाली जा रही थी। जिसमें अचानक करंट दौड़ गया। वही लालाराम, के दरवाजे के बाहर बांधा भैंसा के ऊपर विद्युत लाइन का तार अचानक से गिर गया। लेकिन विद्युत लाइनमैन के लिए भी यह नहीं पता था कि तार में अचानक सप्लाई आ जाएगी और करंट दौड़ जाएगा। पशु के ऊपर तार गिरने से वह तड़पने लगा जिसको देख लालाराम, की पत्नी शांति देवी घर के अंदर से दौड़ पड़ी उन्होंने पशु को बचाने के चक्कर में विद्युत तार को हाथ से पकड़ कर हटने लगी करंट आने की वजह से वो भी चिपक गई।उनकी आवाज को सुनकर घर में मौजूद दोनों बेटियां नीलम नीरज मां को बचाने के लिए दौड़ पड़ी करंट आने की वजह से दोनों बेटियां भी करंट की चपेट में आ गई। जिसको देख मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया शोर शराबे की आवाज सुनकर वहां मौजूद विद्युत कर्मचारी योगेंद्र ने अपनी जान की परवाह न किए हुए मां सहित दोनों बेटियों को बचा लिया और और आनन फानन में विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया। आज सबसे बड़ी गनीमत रही की एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

