..बकाया वसूली व चेकिंग का कार्य युद्ध अस्तर पर जारी

मसौली बाराबंकी। एस डी ओ संदीप सिंह के आदेशानुसार विघुत वितरण उपकेन्द्र जैदपुर के कर्मचारियों द्वारा बकाया वसूली व चेकिंग का कार्य युद्ध अस्तर पर जारी रहा। घर घर जाकर जल्द से जल्द बकाया जमा करने की सलाह भी दी गयी। बताते चलें कि नगर पंचायत जैदपुर में बुधवार को विघुत वितरण उपकेंद्र जैदपुर के एस डी ओ संदीप सिंह के निर्देशानुसार कस्बे के मोहल्ला रईस कटरा,शाहकटरा, मेंहदीगंज सहित अन्य मोहल्ले में कर्मचारियों ने घर घर जाकर भयंकर धूप व तपिश की प्रवाह न कर बकाया वसूलने व चेकिंग का कार्य सुबह से शाम तक होता रहा। एस डीओ संदीप सिंह ने विघुत उपभोक्ताओं से अपील करते हुये बताया कि समय पर सभी उपभोक्ता बिल अवश्य जमा करें‌। और तमाम असुविधाओं से बचें रहें। चेकिंग राज्स्व वसूली बकाया उपभोक्ताओं की सुचि तैयार कर लगातार कर्मचारियों की गणित टीम द्वारा व टोर टू टोर जाकर बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करने की सलाह भी दे रही है।
इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार मो0 वसी फिरोज रिजवी, इरशाद अंसारी फुरकान, मो0 आशिफ चांद बाबू सहित आदि कर्मचारियों की गठित टीम मौजूद रहीं।

Don`t copy text!