योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है: अवस्थी आयोजित हुआ योगाभ्यास
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता 11/04/2020
मसौली बाराबंकी। कोरोना से बचाव के लिए योग के आसन एक रामबाण उपाय हैं। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। उक्त बातें शनिवार को दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के सेनानायक राजेश कृष्ण के संयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस फेमिली एसोशियन (वामा सारथी) के तत्वाधान में आयोजित योगाभ्यास में योग कराते हुए योगाचार्य डॉ0 आर पी अवस्थी एव आरती देवी ने कही। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए योगाचार्य डॉ0 अवस्थी ने कई आसान योग कराये तथा पीएसी जवानों से रूबरू होते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सर्वमान्य हल योगासन ही है। पीएसी की महिलाओ एव बालिकाओं को योग कराती हुई आरती देवी ने कहा कि पांच प्राणायाम और पांच आसनों के जरिये रक्तचाप, तनाव, मुधमेह, हृदयरोग आदि से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण ज्यादातर उन्हीं लोगों के लिए खतरा हैं जो उपरोक्त बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस दौरान सभी को मास्क वितरित किये गये।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

