बांग्लादेश, मुजीबुर्रहमान के हत्यारे को फांसी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

बांग्लाादेश के जेल सुप्रिटेंडेंट ने बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान के हत्यारे कैप्टन अब्दुल मजीद को फांसी दिए जाने की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन अलब्दुल मजीद को फांसी की सज़ा, राष्ट्रपति मुहम्मद अब्दुल हमीद की ओर से दया याचिका रद्द किए जाने के बाद दी गयी।

इससे पहले बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज़्ज़मान ख़ान ने मंगलवार को कैप्टन अब्दुल मजीद की गिरफ़्तार की सूचना दी थी।

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया  था कि बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान के हत्यारे कैप्टन अब्दुल मजीद को हत्या के 55 साल बाद ढाका में गिरफ़्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार शैख़ मुजीबुर्रहमान के हत्यारे कैप्टन अब्दुल मजीद को राजधानी ढाका में उस समय गिरफ़्तार किया गया जब वह एक रिक्शे में सफ़र कर रहा था। कैप्टन अब्दुल मजीद कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश वापस आया था।

कैप्टन अब्दुल मजीद को सैन्य विद्रोह में शामिल अन्य लोगों के साथ सज़ाए मौत सुनाई गयी थी किन्तु वह देश से फ़रार हो गया था।

बांग्लादेश के संस्थापक शैख़ मुजिबुर्रहमान अपने परिवार के साथ 15 अगस्त 1975 को एक सैन्य विद्रोह में मारे गये थे। शैख़ हसीना वाजिद और उनकी बहन शैख़ रेहाना देश से बाहर थीं इसीलिए वह हत्या से बच गयीं।

शैख़ हसीना वाजिद बाद में कई बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। वह इस समय भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं।

Don`t copy text!